best news portal development company in india

“हर क्षेत्र में विकास” — विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा प्रगति के पथ पर

SHARE:

“हर क्षेत्र में विकास” — विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा प्रगति के पथ पर

रजनीश शर्मा। हमीरपुर


हमीरपुर जिला में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, खेल और आधारभूत ढांचे से जुड़े दर्जनों कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या तीव्र गति से प्रगति पर हैं। “हर क्षेत्र में विकास” की सोच को जमीन पर उतारते हुए भोरंज आज एक मॉडल विधानसभा के रूप में उभर रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

विधानसभा क्षेत्र में कस्बा भोरंज में डे-बोर्डिंग स्कूल, भोरंज कॉलेज में पी.जी. कक्षाएं, समीरपुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा कई स्कूलों को CBSE से संबद्ध किया गया है। सरकारी स्कूलों में NEET, JEE, NDA व जनरल एग्जाम के लिए नि:शुल्क कोचिंग सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही भोरंज में ब्लॉक पुस्तकालय की स्थापना से विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रों को लाभ मिल रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

भोरंज सिविल अस्पताल में 50 से 100 बिस्तरों तक ब्लॉक-बी भवन का निर्माण एवं उन्नयन कार्य प्रगति पर है। अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की सुविधा जोड़ी गई है। सुलगवान में आई.पी.एच. विश्राम गृह और क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल योजना से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

सड़क, पुल और परिवहन ढांचा सशक्त

भोरंज बस स्टैंड, जाहू-केहरवीं-बस्सी सड़क का चौड़ीकरण, पट्टा-अवाहदेवी सड़क चौड़ीकरण, केहरवीं-जाहू सड़क चौड़ीकरण सहित कई अहम सड़क परियोजनाओं पर कार्य जारी है। चन्द्रुही-जाहू वाया जौल, बडेर नई सड़क तथा FDR तकनीक से कलोह मोड़–चन्द्रुही–भरेड़ी–बस्सी–केहरवीं से बड़ार सड़क का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कंज्याण में हेलिपैड का निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में पुलों के निर्माण से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

पेयजल, सिंचाई और ऊर्जा परियोजनाएं

क्षेत्र में 25 ओवरहेड पानी की टंकियों का निर्माण, भद्रु में दुग्ध संयंत्र प्रस्तावित, कंज्याण में जल शक्ति उपमंडल तथा कई स्थानों पर चैनलाइजेशन और सिंचाई कार्य पूरे किए गए हैं।

खेल, सुरक्षा और सामुदायिक सुविधाएं

भोरंज व जाहू में खेल मैदान, तरकवाड़ी, नाल्टू, भरेड़ी में सामुदायिक भवन,  15 रैन शेल्टर, लदरौर में पुलिस चौकी तथा भोरंज में सब-जज कोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं क्षेत्र को मिली हैं। जाहू-भरेड़ी, बस्सी एवं अवाहदेवी पट्टा सड़क के विस्तार से ग्रामीण इलाकों को सीधा लाभ पहुंचा है।

औद्योगिक व प्रशासनिक विकास

जाहू में औद्योगिक केंद्र, भोरंज में नगर पंचायत, समीरपुर और भोरंज में आई.पी.एच. अनुमंडल कार्यालय, कस्बा भोरंज में ब्लॉक पुस्तकालय तथा भोरंज अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा ढांचे का विस्तार विकास की नई मिसाल पेश कर रहा है।

विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर वर्ग और हर क्षेत्र तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बुनियादी ढांचे में संतुलित विकास से भोरंज आज सही मायनों में प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now