
बमसन मंडल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, युवाओं में खेल भावना को मिला बढ़ावा
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बमसन मंडल में युवाओं को खेलों से जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभिषेक राणा ने किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित डोगरा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री शुभम काशिव और विशाल कतना सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें : मनरेगा की आत्मा पर प्रहार पंचायतों व ग्रामीण जनता के साथ धोखा : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा
मुख्य अतिथि अभिषेक राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का भी संदेश जाता है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित डोगरा ने कहा कि संगठन भविष्य में भी क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजनों का संकल्प दोहराया।
Author: Polkhol News Himachal









