best news portal development company in india

मनरेगा बचाओ संग्राम: हमीरपुर में कांग्रेस का बड़ा हमला, “गरीब के रोजगार पर केंद्र की चोट”

SHARE:

मनरेगा बचाओ संग्राम: हमीरपुर में कांग्रेस का बड़ा हमला, “गरीब के रोजगार पर केंद्र की चोट”

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को  हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोरंज क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और धीरे-धीरे बंद करने का आरोप लगाया।

मनरेगा सिर्फ योजना ही नहीं, गरीब का संवैधानिक अधिकार

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना ही  नहीं बल्कि गांव के गरीब व्यक्ति के रोजगार का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस पार्टी ने रोजगार की गारंटी देकर इस योजना को लागू किया, जिससे देश के करोड़ों गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिला।

भाजपा पर योजना को कमजोर करने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार शुरू से ही मनरेगा को बंद करने का प्रयास करती रही है। जब सीधे तौर पर योजना बंद नहीं हो पाई तो इसके मूल उद्देश्यों में बदलाव कर दिया गया, जिससे यह योजना स्वतः ही समाप्त होने की कगार पर पहुंच रही है।

फंडिंग पैटर्न बदला, पंचायतों के अधिकार छीने

सुरेश कुमार ने कहा कि पहले मनरेगा में केंद्र–राज्य फंडिंग अनुपात 90:10 था, जिसे अब बदलकर 60:40 कर दिया गया है।
इसके साथ ही, पहले पंचायतें स्वयं तय करती थीं कि कौन-कौन से कार्य करवाने हैं, लेकिन अब यह अधिकार भी छीन लिया गया है और केंद्र सरकार तय करेगी कि कौन से काम होंगे

नाम बदलने पर भी उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि इस योजना का नाम बदलकर “जी राम जी” कर दिया गया और महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया, जो भाजपा की नीयत को दर्शाता है।

अनुराग ठाकुर पर सीधा हमला

विधायक सुरेश कुमार ने सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उन्होंने गरीबी नहीं देखी
उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान राम को वोट का केंद्र मानती है, जबकि कांग्रेस उन्हें आस्था का केंद्र मानती है।

कांग्रेस का ऐतिहासिक योगदान गिनाया

सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को पांच-पांच बीघा जमीन दी, भूमि सुधारों के जरिए हर वर्ग को जमीन मिली।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किए गए बैंकों के राष्ट्रीयकरण से गरीब व्यक्ति को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया।

“मनरेगा बचाओ संग्राम” क्यों शुरू हुआ

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को बंद करने की मंशा और अनाप-शनाप बयानबाजी के विरोध में ही कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू किया है


📌 इन्फो बॉक्स | मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम

  • अभियान अवधि: 25 फरवरी तक
  • 10 जनवरी: हमीरपुर में प्रेस वार्ता
  • 11 जनवरी: जिला मुख्यालय पर अनशन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद प्रमुख नेता

प्रेस वार्ता में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, कांगड़ा कृषि ग्रामीण बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया, पूर्व विधायक मंजीत डोगरा और अंशुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now