
सोलन का युवक 164.28 ग्राम चरस के साथ निजी बस से गिरफ्तार
पोल खोल न्यूज़ | बिलासपुर
पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने 164.28 ग्राम चरस के साथ सोलन के एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने बीडीटीएस चौक बरमाणा के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
वहीं, इस दौरान मनाली की ओर से आ रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार एक युवक पुलिस को देख कर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उक्त युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक के बैग से 164.28 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान ललित निवासी पाडली कंडाघाट के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Author: Polkhol News Himachal









