best news portal development company in india

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की पाठ्य पुस्तकों के दामों में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी

SHARE:

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की पाठ्य पुस्तकों के दामों में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी

पोल खोल न्यूज़ | धर्मशाला

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में चौथी से छठी कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को किताबों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों के दामों में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इन कक्षाओं में एनसीईआरटी का नया सिलेबस लागू किया जा रहा है और पाठ्यक्रम पूरी तरह बदल दिया गया है। बोर्ड के अनुसार चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा के लिए इस बार पूरी तरह नई पाठ्य पुस्तकें तैयार करवाई गई हैं। एनसीईआरटी की ओर से किए गए बड़े बदलावों के चलते किताबों की दोबारा डिजाइनिंग और छपाई करवानी पड़ी। प्रिंटिंग लागत बढ़ने का सीधा असर पाठ्य पुस्तकों की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, कुछ किताबों के दाम घटाए भी गए हैं, लेकिन कुल मिलाकर इन कक्षाओं में पढ़ाई महंगी हो गई है। वहीं, सातवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इन कक्षाओं के सिलेबस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में अधिकतर पाठ्य पुस्तकें पिछले वर्ष के दामों पर ही उपलब्ध होंगी।

केवल कुछ किताबों के दामों में आंशिक बढ़ोतरी की गई है। बोर्ड की ओर से सभी कक्षाओं की पुस्तकों के नए मूल्य तय कर दिए गए हैं। चौथी कक्षा की वीणा-2, मैथ्स मेला और छठी कक्षा की विज्ञान व भाषा से जुड़ी कुछ पुस्तकों के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें लागू होने से छोटी कक्षाओं के बच्चों के अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कुछ पाठ्यपुस्तकों की लागत बढ़ने के कारण उनके दाम बढ़ाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश किताबें विद्यार्थियों को पुराने दामों पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी और केवल कुछ ही पुस्तकों में आंशिक वृद्धि की गई है।

ये भी पढ़ें :हरियाणा में सिरमौर के तीन युवकों से मारपीट, एक की मौत, दो घायल

पिछले वर्ष के मुकाबले दाम

किताब 2025 2026
कक्षा पांचवीं  वीणा-2 87 115
संतूर 106 98
मैथ्स मेला 131 165
ईवीएस 156 126
कक्षा चौथी वीणा-3 99 109
संतूर 110 100
मैथ्स मेला 143 149
ईवीएस 142 139
कक्षा छठी मल्हार 68 90
पूर्वी 196 87
दीपाकम 54 95
गणित प्रकाश 188 197
खयाल (उर्दू) 33 83
क्यूरोसिटी 109 186

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now