best news portal development company in india

हरियाणा में सिरमौर के तीन युवकों से मारपीट, एक की मौत, दो घायल

SHARE:

हरियाणा में सिरमौर के तीन युवकों से मारपीट, एक की मौत, दो घायल

पोल खोल न्यूज़ | सिरमौर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र से सटे हरियाणा की सीमा में सिरमौर जिले के तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं। वहीं, मृतक की शिनाख्त लखनपाल (22) पुत्र निवासी ददाहू, तहसील श्रीरेणुकाजी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। घायल युवक भी ददाहू क्षेत्र के  ही निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक कालाअंब (हरियाणा) क्षेत्र में एक स्थानीय तंबाकू उत्पाद वितरक के यहां काम करते थे। परिजनों के मुताबिक तीनों युवकों की उनके गोदाम मालिक के साथ किसी बात का लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :‘अब आए नादौन तो  जाए कौन’ — ग्राम पंचायतों की पहल से धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बना नादौन

घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं पता लगाया जा रहा है कि मारपीट किस बात को लेकर हुई थी। शुक्रवार को मारपीट हुई और शनिवार को युवक की मौत हो गई। उधर, युवक की निर्मम पिटाई के बाद हुई मौत से मृतक के परिजनों और ददाहू क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने हरियाणा सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। हरियाणा स्थित कालाअंब पुलिस चौकी प्रभारी करनेल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now