best news portal development company in india

हादसे में बदला नए साल का जश्न, खाई में गिरी कार, पांच गंभीर रूप से घायल

SHARE:

हादसे में बदला नए साल का जश्न, खाई में गिरी कार, पांच गंभीर रूप से घायल

पोल खोल न्यूज़ | मंडी

नए साल का जश्न मनाने निकले पांच दोस्तों के लिए 2026 की शुरुआत खुशी नहीं बल्कि दर्द और अस्पताल से हुई। नए साल की खुशियां मनाने जा रहे युवाओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा सराज विधानसभा क्षेत्र के कांडा के समीप नौणी मोड़ पर वीरवार देर रात करीब 12 बजे पेश आया। बता दें कि एक नैनो कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें :डंके की चोट पर : बधानी पंचायत घोटाला, जांच में देरी पर उठे अब जांच अधिकारियों पर भी गंभीर सवाल

हादसे में घायल युवाओं की पहचान तरुण (19) चालक, सिमरन (15), यशिका (15), आर्यन राणा (18) और हिमांशु (17) के रूप में हुई है। सभी घायल बल्ह और नैरचौक क्षेत्र के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से सिमरन और आर्यन की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी दोस्त नए साल का जश्न मनाने के लिए सराज क्षेत्र के मनरेगा पार्क जा रहे थे। पार्क से करीब 15 किलोमीटर पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने और खुशियां मनाने की आस में निकले युवक अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से जूझते नजर आए।

नए साल के पहले ही दिन हुआ यह हादसा न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चेतावनी है। जश्न मनाते समय सावधानी और सड़क सुरक्षा बेहद जरूरी है, वरना खुशियों का सफर कब दर्द में बदल जाए, कोई नहीं जानता।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now