best news portal development company in india

Himachal : नए साल में स्कूलों को मिलेंगे 5450 शिक्षक, पूरी होगी अध्यापकों की कमी

SHARE:

Himachal : नए साल में स्कूलों को मिलेंगे 5450 शिक्षक, पूरी होगी अध्यापकों की कमी

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी अब वर्ष 2026 में पूरी हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुरू होने से पहले प्रदेश भर के स्कूलों में करीब 5450 नए शिक्षक नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बता दें कि प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक के खाली पड़े पदों को भी पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी भर्तियों और पदोन्नतियों की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। प्रदेश के स्कूलों में प्रधानाचार्य के 825 पद वर्तमान में रिक्त हैं। इन पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जा रहा है। इसके लिए शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। वहीं 50 प्रतिशत पद मुख्याध्यापक श्रेणी से और 50 प्रतिशत पद प्रवक्ता श्रेणी से पदोन्नति द्वारा भरे जाएंगे, इसी तरह मुख्याध्यापक के 247 पद भी पदोन्नति से भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग की इस व्यापक भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी।

इससे न केवल पढ़ाई का स्तर सुधरेगा, बल्कि छात्रों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। यह कदम हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने वाला साबित होगा। सी एंड वी कैडर में भी बड़ी संख्या में पद भरे जा रहे हैं, शास्त्री के 737, भाषा अध्यापक 31, कला अध्यापक 339, पीईटी के 870, पंजाबी भाषा अध्यापक के 17, और भाषा अध्यापक के 13 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, शास्त्री और पीईटी पदों से जुड़े मामले सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण इन पर फिलहाल नियुक्तियां रोकी गई हैं। वहीं केंद्र मुख्य शिक्षक (सीएचटी) और मुख्य शिक्षक (एचटी) के कुल 598 रिक्त पदों को वर्तमान नियमों के अनुसार पदोन्नति से भरा जाएगा। इसमें सीएचटी 218 पद, एचटी 598 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal : 779 हेड मास्टरों और प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर बनाया प्रिंसिपल

बताते चलें की प्रवक्ता (स्कूल न्यू) 658 पद सीधी भर्ती और 400 पद पदोन्नति से भरे जा चुके हैं। शेष पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पदों पर भर्ती का मामला विचाराधीन है, जिसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, विभाग द्वारा टीजीटी के 1318 पद भरने का प्रस्ताव है, जिनमें टीजीटी (कला) 510, (नॉन मेडिकल) 538, टीजीटी (मेडिकल) 270 पद शामिल हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now