
राजपूत कल्याण बोर्ड में प्रतिनिधित्व का स्वागत, बैठकें बढ़ाई जाएं : जोगेंद्र ठाकुर
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
राजपूत महासभा हमीरपुर जिला इकाई ने सरकार द्वारा राजपूत कल्याण बोर्ड में सभा के सदस्यों को सम्मिलित कर राजपूत समुदाय के मुद्दों को उचित मंच देने के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। महासभा ने मांग की है कि भविष्य में बोर्ड की बैठकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि प्रतिनिधि अपने समुदाय की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनका समाधान करवा सकें।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गठित बोर्ड में हिमाचल राजपूत महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर के.एस. जमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक सरियाल, उपाध्यक्ष इंजीनियर डी.एस. डढ़वालिया (हमीरपुर), प्रदेश महासचिव विजय चंदेल, रिटायर्ड मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा, हेम सिंह ठाकाकुर सहित हमीरपुर जिला से त्रिलोक ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर और मुकेश बनियाल को शामिल किया गया है, जिससे राजपूत महासभा हमीरपुर जिला इकाई को और मजबूती मिली है।

ये भी पढ़ें :New Year 2026: रातभर नए साल के जश्न में डूबी रही पहाड़ों की रानी, खूब झूमे लोग
महासभा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यरत यह बोर्ड प्रदेश के बहुसंख्यक समुदाय की समस्याओं व मांगों पर खरा उतरेगा। साथ ही महासभा सरकार के समक्ष अपने मुद्दे निरंतर तत्परता से उठाती रहेगी।


Author: Polkhol News Himachal









