best news portal development company in india

भाजपा महिला मोर्चा शहरी इकाई सुजानपुर का गठन, निर्मला ठाकुर को सौंपी गई कमान

SHARE:

भाजपा महिला मोर्चा शहरी इकाई सुजानपुर का गठन, निर्मला ठाकुर को सौंपी गई कमान

बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर

सुजानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की शहरी इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगठन ने निर्मला ठाकुर को शहरी इकाई की अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि मीरा देवी और कमलेश कुमारी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा सुजानपुर की अध्यक्ष शालू मनकोटिया, भाजपा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, शहरी इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश दयाल और महासचिव रमन धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सुजानपुर में 15 जनवरी को सेवा दिवस समारोह, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे मुख्य अतिथि

नेताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए संगठनात्मक इकाइयों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में महिला मोर्चा की शेष इकाइयों का गठन भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now