best news portal development company in india

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ने एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित किया गेस्ट लेक्चर

SHARE:

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ने एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित किया गेस्ट लेक्चर

बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए 1 एच.पी. नेवल यूनिट बिलासपुर के PI स्टाफ द्वारा एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशिक्षणात्मक एवं व्यावहारिक जानकारियाँ प्रदान की गईं।

इस अवसर पर कम्युनिकेशन ब्रांच से पीओ साहिल ठाकुर तथा नेविगेशन ब्रांच से पीओ रमन कुमार ने कैडेट्स को भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सेमाफोर, शिप नेविगेशन, भारतीय नौसेना के कमांड्स, जहाज़ों पर संचार व्यवस्था, समुद्री सुरक्षा, जहाज़ संचालन प्रणाली तथा नौसेना और एनसीसी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षणात्मक एवं व्यवहारिक जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि समुद्र में जहाज़ों के संचालन के दौरान टीमवर्क, अनुशासन और त्वरित निर्णय क्षमता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

 

लेक्चर के पश्चात एनसीसी एएनओ राजेश खरवाल ने भी समान विषयों पर कैडेट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने भारतीय नौसेना में उपलब्ध विभिन्न कैरियर अवसरों, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण चरणों एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती के दौरान विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर एवं उप-प्राचार्य जितेंद्र ठाकुर ने दोनों PI स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कैडेट्स के ज्ञान में वृद्धि करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

कैडेट्स ने इस गेस्ट लेक्चर को अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझने और अपने भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट करने में काफी सहायता मिली। कैडेट्स ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के सार्थक एवं उपयोगी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now