
अलविदा 2025 : सच की आवाज़ बना ‘पोल खोल न्यूज’ जनसरोकार से जनविश्वास तक हमेशा आगे रही हमारी टीम
हमीरपुर । पोल खोल न्यूज

साल 2025 में पोल खोल न्यूज चैनल ने सराज आपदा पीड़ितों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) प्रभावितों तक—हर जरूरतमंद, असहाय और न्याय की तलाश में भटकते लोगों की निःशुल्क एवं प्रभावशाली आवाज़ बनकर काम किया।

करीब 20,000 से अधिक खबरें केवल जनहित और सच के पक्ष में प्रकाशित की गईं। इसी निरंतरता और ईमानदारी का परिणाम रहा कि करीब 25 लाख दर्शक पूरे वर्ष हमारे साथ जुड़े रहे।
सराज के लिए राहत: इंसानियत का कारवां
हिमाचल के मंडी जिला के सराज क्षेत्र के पीड़ितों के लिए चैनल ने 7 गाड़ियों में लगभग ₹10 लाख की राहत सामग्री भेजकर मानवीय जिम्मेदारी निभाई। यह केवल खबर नहीं, मदद का भरोसा था। ग्राम सुधार सभाओं , महिला मंडलों , व्यापार मंडलों, युवा मंडलों एवं पंचायत प्रधानों के साथ हमें आम जनता ने दिल खोल कर सहयोग किया जिनके बिना यह कार्य संभव ही नहीं था।

हर मोर्चे पर जनहित की पत्रकारिता
कोर्ट-कचहरी, पुलिस-प्रशासन, विकास-विनाश, खुशी-गमी, खेल-खिलाड़ी, स्वयंसेवी संस्थाओं की गतिविधियाँ—
राजनीति की शतरंज में गिरते-बढ़ते मोहरे हों या मीडिया की धौंस दिखाकर आम जनता को परेशान करने वाले कथित ब्लैकमेलर—
कथित फेसबुकिया चाटुकारों ब्लॉगर्स की पोल खोलती निष्पक्ष रिपोर्टिंग के साथ, जनता के हर दुख-दर्द की आवाज़ हम बने। गर्मी ,सर्दी ,बरसात , हर परिस्थिति में हम जनता के बीच दिखे।



सेवा से समाधान तक
ब्लड डोनेशन से लेकर लीगल एडवाइस, और पारिवारिक छोटी-छोटी समस्याओं को तालमेल से सुलझाने तक—पोल खोल न्यूज चैनल हर कदम पर आगे रहा।

सच की राह में चुनौतियाँ भी आईं
नेक काम में दुश्वारियाँ आना स्वाभाविक है।
किसी को मनपसंद खबरों से खुशी मिली, तो कईयों को सच लिखने पर तकलीफ हुई।
फिर भी—फूल भी स्वीकारे, कांटे भी। हमारी समभाव की प्रवृत्ति ने हमें और मजबूत किया।

तथ्य, दस्तावेज़ और जवाबदेही
हमारी हर खबर का आधार रहा—फैक्ट्स, फिगर्स, दस्तावेज़, उच्च अधिकारियों से तालमेल, जांच एजेंसियों के इनपुट्स और रिटन रिकॉर्ड्स।
इसी जवाबदेही ने हमारी पत्रकारिता को विश्वसनीय बनाया।

आलोचना का सम्मान, सच्चाई की जीत
जिन्होंने सोशल मीडिया पर निराधार और तथ्यहीन आरोप लगाए—उनका भी उतना ही सम्मान किया।
समय के साथ सच्चाई सामने आई, और कई मित्रों ने माफी भी मांगी। धैर्य की यह परीक्षा हमें और परिपक्व बनाती रही।

2026 की ओर: नए संकल्प, नई ऊर्जा
2025 की खट्टी-मीठी यादों के साथ, नए संकल्प, नई योजनाएँ और नए रूप में हम 2026 में अपने 25 लाख दर्शकों के साथ नए साल में प्रवेश कर रहे हैं।

हमारा प्रण
हमने हमेशा सच लिखा है, लिखते आए हैं—और भविष्य में भी सच लिखने का प्रण लेते हैं, चाहे इसके लिए कितनी ही बड़ी विपरीत परिस्थितियों से क्यों न गुजरना पड़े।

हार्दिक आभार एवं नववर्ष की शुभकामनाएँ
आपका विश्वास—हमारी ताकत।
आपका साथ—हमारी पहचान।
ये भी पढ़ें: 2025 में ड्रग माफिया पर हिमाचल पुलिस का करारा वार , 3 हजार से ज्यादा तस्कर , आरोपी गिरफ्तार
मार्च 2026 तक चकाचक होगी बढार–झनिक्कर–केहरवीं सड़क, 9.26 करोड़ की लागत से अंतिम चरण में निर्माण
एनएच-03 पर पीक्यूसी तकनीक का प्रयोग : पानी से नहीं टूटेगी सड़क, दशकों तक टिकेगी गुणवत्ता


Author: Polkhol News Himachal










