best news portal development company in india

1500 करोड़ की घोषणा जनता के साथ धोखा, देरी भी अन्याय: प्रेम कौशल

SHARE:

1500 करोड़ की घोषणा जनता के साथ धोखा, देरी भी अन्याय: प्रेम कौशल

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

कांग्रेस सरकार के प्रति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल का वक्तव्य झूठ और राजनीतिक द्वेष भावना पर आधारित होने के साथ साथ भाजपा के आंतरिक लड़ाई के मद्देनजर एक दूसरे नेता से आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा की राजनीति का हिस्सा है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता सरकार और कांग्रेस पार्टी का विरोध करने की राजनीति के चलते हिमाचल विरोधी होने की मानसिकता का शिकार हो चुके हैं।

 

उन्होंने कहा भाजपा शासनकाल में पैदा हुए आर्थिक दिवालियेपन के हालात से प्रदेश को आगे बढ़ाना एक बड़ी चुनौती थी परंतु सत्ता में आने के उपरांत कांग्रेस सरकार ने लगातार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया और अब प्रदेश आर्थिक स्थिरता की स्थिति में पहुंच चुका है। कौशल ने कहा कि केंद्र प्रायोजित संवैधानिक व्यवस्था आधारित योजनाओं में प्रदेश को मिलने वाले धन को केंद्रीय सहायता की संज्ञा देकर भाजपाई संघीय व्यवस्था का अपमान करने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :Kullu : लैंडिंग से पहले पैराग्लाइडर से गिरा पर्यटक, पीजीआई रेफर

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रदेश में आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के अनेक षड्यंत्र किए परन्तु उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई, पी एन डी ए के तहत प्रदेश को केंद्र से स्वीकृत 600 करोड़ की राशि को भाजपा नेताओं द्वारा केंद्रीय सहायता कह कर प्रचारित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इस मद में ऐसी आर्थिक स्वीकृति प्रत्येक राज्य को एक स्थापित कानून एवं नियम के आधार पर दी जाती है। कौशल ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई 1500 करोड़ की घोषणा को प्रदेश की जनता के साथ धोखा बताया और कहा कि न्याय में देरी भी अन्याय ही कहलाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now