best news portal development company in india

हमीरपुर क्राइम रिपोर्ट : गुस्से का कहर: बेटे ने घर का सामान तोड़ा, पालतू कुत्ते की जान ली”,लड़की को मारी टक्कर, चालक फरार”, शक की आग में जली बाइक: आरोप के घेरे में पड़ोसी”

SHARE:

हमीरपुर क्राइम रिपोर्ट : गुस्से का कहर: बेटे ने घर का सामान तोड़ा, पालतू कुत्ते की जान ली”,लड़की को मारी टक्कर, चालक फरार”, शक की आग में जली बाइक: आरोप के घेरे में पड़ोसी”

आइए तीनों खबरों को विस्तार से पोल खोल न्यूज पर पढ़ते हैं……..

गुस्से का कहर: बेटे ने घर का सामान तोड़ा, पालतू कुत्ते की जान ली”

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के बजबाल गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुदेश कुमारी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके बेटे आदर्श कुमार ने अचानक गुस्से में घर का सामान तोड़ दिया और दराट से अपने पालतू कुत्ते को मार डाला, जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के तहत अभियोग संख्या 158/25 दिनांक 28.12.25 को Prevention of Cruelty to Animals Act 1960 की धारा 11 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2. “सड़क हादसा: नामालूम कार ने लड़की को मारी टक्कर, चालक फरार”

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र में प्रवीण कुमार (उम्र 37) ने बयान दिया कि साई हॉस्पिटल के नज़दीक एक नैनो कार ने एक लड़की को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से कार भोटा की तरफ भगाकर ले गया। इस पर अभियोग संख्या 354/25 दिनांक 28/12/25 को धारा 281, 125(a) BNS और 187 MV Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

3. “शक की आग में जली बाइक: आरोप के घेरे में पड़ोसी”

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

थाना बड़सर के अंतर्गत गांव घुमारवीं निवासी अमरीश कुमार (उम्र 41) ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके आंगन में खड़ी बाइक (HP74A-1384, TVS Apache RTR 180) में आग लगाकर जला दी गई। उन्हें शक है कि पड़ोसी कपिल शर्मा ने जानबूझकर बाइक को आग लगाई, क्योंकि पहले भी उनके साथ उसका झगड़ा हो चुका है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now