
यहां देखिए अब पूरी खबर
पोल खोल न्यूज
संदिग्ध मौत के बाद उमड़ा आक्रोश, पुलिस की सूझबूझ से टला टकराव
चंबोह की शिवानी को नम आंखों से विदाई, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हमीरपुर जिला के भोरंज थाना क्षेत्र के तहत आवाहदेवी कस्बे से सटी चौहाग बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उपजे तनाव और आक्रोशपूर्ण हालात को पुलिस ने बड़े धैर्य, संवेदनशीलता और सूझबूझ से नियंत्रित किया। शनिवार को मृतका शिवानी का अंतिम संस्कार ससुराल पक्ष द्वारा चैंथ खड्ड के किनारे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न कराया गया।
हमीरपुर : चंबोह के चौहाग से सीधी तस्वीरें
भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ शिवानी का अंतिम संस्का
पूरी खबर पोल खोल न्यूज पर थोड़ी देर में…
इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएसपी लालमन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे रहे। स्थिति की नजाकत को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। संस्कार के बाद भी ससुराल पक्ष के घर में पुलिस बल तैनात रखा गया है, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवानी के शव को मायके पक्ष द्वारा शुक्रवार रात चंबोह से सटी चौहाग बस्ती लाया गया था। मायके पक्ष के गांव गाड़ोला से बड़ी संख्या में लोग चंबोह पहुंचे हुए थे, जिससे माहौल बेहद भावुक और तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: हमीरपुर : बारहसिंगे को मार सींग ले गए शिकारी, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया ये आरोप
पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी बलवीर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने अपने बयान में बताया कि उनकी पुत्री शिवानी का विवाह नवंबर 2024 में वीरेंद्र सिंह निवासी चंबोह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति रोजगार के लिए दुबई चला गया। आरोप है कि शादी के करीब तीन महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों पर शिवानी को प्रताड़ित करने लगे।
शिकायतकर्ता का कहना है कि शिवानी ने परिजनों को बताया था कि उसका पति दुबई से फोन पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पढ़ाई के खर्च और घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा दी जा रही मानसिक यातना और पति की ओर से फोन पर धमकियों के कारण वह गहरे तनाव में रहने लगी थी।
दिनांक 26 दिसंबर की सुबह शिवानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 85, 351(2) और 3(5) के तहत पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।
एक हंसते-खेलते घर की बेटी की इस दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नम आंखों से शिवानी को अंतिम विदाई दी गई।


Author: Polkhol News Himachal









