best news portal development company in india

हमीरपुर : बारहसिंगे को मार सींग ले गए शिकारी, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया ये आरोप

SHARE:

हमीरपुर : बारहसिंगे को मार सींग ले गए शिकारी, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया ये आरोप

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

 

वन बीट क्षेत्र टिल्लू में बारहसिंगे को मारकर शिकारी उसके सींग काटकर ले गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह घटना वन विभाग की लापरवाही का नतीजा है। इससे पहले बिलासपुर में शातिर एक सांभर को मारकर उसके सींग काटकर ले गए थे।

ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सुधार सभा, वन अधिकार समिति टिल्लू एवं महिला मंडल ने पूर्व में कई बार संबंधित विभाग को लिखित व मौखिक रूप से अवैध शिकार की आशंका को लेकर चेताया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि एक वन्यजीव को अपनी जान गंवानी पड़ी।

ये भी पढ़ें:दिल का ख्याल रखेगा एम्स बिलासपुर, डायमंड ड्रिल से साफ होंगी धमनियां

स्थानीय निवासी दिनेश परमार, मनजीत परमार, सुरती सिंह, मीना देवी तथा वार्ड सदस्य यशु परमार ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन तस्करों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा टिल्लू जंगल की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वन विभाग के डीएफओ अंकित सिंह ने कहा कि शीघ्र ही मौके पर विभाग की टीम को भेजकर पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। अवैध शिकार करने वाले शिकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now