
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। वहीं आज राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली हुई है। राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कल्पा, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम तापमान में माइनस में चल रहा है।
ये भी पढ़ें:शोक समाचार : नहीं रहे उटपुर के रिखी चंद , 4 जनवरी को होगी धर्मशांति एवं शोक सभा
वहीं, माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26, 30 और 31 दिसंबर को किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं सुबह या देर रात के घंटों के दौरान 25 से 29 दिसंबर तक निचले पहाड़ी क्षेत्रो व मैदानी कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।


Author: Polkhol News Himachal









