
राजीव राणा की नियुक्ति: हिमाचल के पिछड़े वर्ग को मिलेगी दमदार आवाज

रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राजीव राणा को हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को प्रदेश में सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की दिशा में एक दूरदर्शी कदम माना जा रहा है।

राजीव राणा, जो अभी तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, लंबे समय से असंगठित कामगारों और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए आवाज उठाते आ रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति न सिर्फ आयोग को एक अनुभवी नेतृत्व देगी, बल्कि कांग्रेस की जनपक्षधर राजनीति को भी मजबूती प्रदान करेगी।
अपनी प्रतिक्रिया में राजीव राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी नेत्तृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसे वे पूरी इमानदारी से निभाएंगे।
Author: Polkhol News Himachal









