best news portal development company in india

बारी की बेटी काजल चौहान ने दुबई में बढ़ाया देश और क्षेत्र का मान, उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए मिला सम्मान

SHARE:

बारी की बेटी काजल चौहान ने दुबई में बढ़ाया देश और क्षेत्र का मान, उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए मिला सम्मान

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला की बारी (महाड़े) निवासी काजल चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत, सेवा-भाव और पेशेवर दक्षता से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दुबई में करीब डेढ़ वर्ष से नर्सिंग सेवाएं दे रहीं काजल चौहान को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है, जो उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का प्रमाण है।

काजल चौहान, राकेश कुमार की सुपुत्री हैं, जबकि उनकी माता मीना कुमारी हैं। सेवा का संस्कार उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला है—उनके दादा स्वर्गीय लाल चंद चौहान भारतीय सेना के मेडिकल कोर में सेवाएं दे चुके थे। यही कारण है कि काजल के व्यक्तित्व में अनुशासन, करुणा और राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट झलकती है।

ये भी पढ़ें:हिमाचल: पांच जिलों में पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी

शैक्षणिक रूप से काजल चौहान ने लिटिल एंजेल स्कूल और गुरुकुल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उनमें सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प दिखने लगा था। आज दुबई के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में कार्यरत काजल मरीजों की देखभाल, समयबद्ध उपचार सहयोग और मानवीय संवेदनाओं के साथ नर्सिंग सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

सहकर्मियों और प्रबंधन के बीच उनकी पहचान एक कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और मेहनती नर्स के रूप में है। सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों और परिजनों में हर्ष की लहर है। काजल चौहान की यह उपलब्धि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर वैश्विक मंच पर सफलता हासिल करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now