
HMOA हमीरपुर जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित, डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित
संजय ठाकुर | ऊहल
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) जिला हमीरपुर के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। चुनाव 2 दिसंबर 2025 को आयोजित किए गए थे, जिनके नतीजे 5 दिसंबर 2025 को घोषित किए गए।
चुनावी प्रक्रिया जिला के सभी बीएमओ, राज्य HMOA के संयुक्त सचिव डॉ. मोहित डोगरा तथा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉ. ऋषभ की देखरेख में निष्पक्ष ढंग से पूरी की गई। चुनाव प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा एवं महासचिव डॉ. वी. एस. रणौत की सक्रिय भूमिका रही।
ये भी पढ़ें :एम्स बिलासपुर में नवजातों को मिलेगी मां की कोख जैसी गर्माहट, खरीदे जा रहे अत्याधुनिक इन्फेंट वार्मर
संगठन द्वारा नामांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। किसी भी पद के लिए अतिरिक्त नामांकन या आपत्ति सामने न आने तथा सर्वसम्मति बनने के चलते पूर्व कार्यकारिणी को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई।
नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं— अध्यक्ष: डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष: डॉ. पृथ्वी चौधरी, महासचिव: डॉ. वेंकटेश्वर सिंह रणौत, महासचिव डॉ. रणौत ने जानकारी दी कि शीघ्र ही जिला HMOA की आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जाएगी। बैठक की तिथि जल्द साझा की जाएगी।


Author: Polkhol News Himachal









