best news portal development company in india

पुराने उहल चौक को फिर मिलेगी रफ्तार! व्यापारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर से पुल निर्माण की उठाई मांग

SHARE:

पुराने उहल चौक को फिर मिलेगी रफ्तार! व्यापारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर से पुल निर्माण की उठाई मांग

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणी देवी क्षेत्र में नए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के निर्माण के बाद पुराना उहल चौक बाजार सूना पड़ता जा रहा है। नया एनएच बाईपास बनने से सारा यातायात वहीं से गुजर रहा है, जिससे पुराने बाजार के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार सुबह टौणी देवी के पुराने उहल चौक बाजार के व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों ने सांसद अनुराग ठाकुर से भेंट कर अपनी मांग रखी।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुराने उहल चौक को कक्कड़ रोड से जोड़ने के लिए नए एनएच के ऊपर पुल बनाकर संपर्क मार्ग बहाल रखने की मांग की। उनका कहना है कि पुल बनने से जहां एक ओर पुराने बाजार की रौनक लौटेगी, वहीं आम जनता को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:क्राइम रिपोर्ट हमीरपुर : उप प्रधान ने शमशानघाट से भांग सहित 2 युवक गिरफ्तार करवाए, प्लाही के राकेश कुमार को पीटा, बुढ़ाना के सतीश के पौधे जेसीबी से उखाड़े , तीन अलग अलग मामले दर्ज

इस मौके पर ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान जगदीश चौहान, दुकानदार अशोक कुमार, सुरजीत, रमेश, रिंकू, तोता राम सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि संपर्क मार्ग कटने से व्यापार के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी हो रही है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांग को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की 1 जनवरी को होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और पुल निर्माण के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। स्थानीय व्यापारियों को सांसद के आश्वासन से उम्मीद जगी है कि जल्द ही पुराने उहल चौक बाजार को फिर से नई रफ्तार मिलेगी।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now