best news portal development company in india

0-5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

0-5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम आयोजित

संजय ठाकुर | ऊहल

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025: 21 से 23 दिसंबर तक 0-5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत आयोजित इस पल्स पोलियो अभियान के दौरान भीड़भाड़ वाले बूथों और दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से बच्चों को पोलियो की दवा दी जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें:ऊटपुर ITI निर्माण में सरकारी तंत्र फेल! 10.20 करोड़ की परियोजना पर लगा ‘ब्रेक’; युवाओं का भविष्य अधर में

डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने अपने आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले पोलियो बूथों का पर्यवेक्षण करते हुए स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। कार्यक्रम ने अपनी पूरी टीम, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी कार्यकर्ताओं और टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और सुचारू रूप से आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की स्वस्थ पहचान स्वस्थ बच्चों पर निर्भर करती है और भारत तभी स्वस्थ रह सकता है जब हमारे बच्चे स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” की दिशा में हमें मिलकर काम करना आवश्यक है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now