best news portal development company in india

हमीरपुर : सघन पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ, एक ही दिन में 30,490 बच्चों को पिलाई गई पोलियो दवा

SHARE:

हमीरपुर : सघन पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ, एक ही दिन में 30,490 बच्चों को पिलाई गई पोलियो दवा

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

जिले में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ रविवार को जिलाधीश अमरजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की और अभिभावकों से बच्चों को समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर और अपंगता देने वाली बीमारी के उन्मूलन के लिए इस प्रकार के व्यापक टीकाकरण अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से पूर्ण रूप से सुरक्षित करना है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग अनिवार्य है।।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 30,933 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 276 पोलियो बूथ तथा 7 ट्रांजिट केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने हेतु 1132 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले ही दिन 30,490 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि किसी कारणवश जो बच्चे आज पोलियो की खुराक से छूट गए हैं, उन्हें 22 व 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी टोनी देवी डॉ. रतु, डॉ. सैरी, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा, पर्यवेक्षक तिलक राज, अर्चना शर्मा, पर्यवेक्षिका पवना शर्मा सहित पैरामेडिकल स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now