

योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति में नई नियुक्तियाँ,
मुख्यमंत्री सुक्खू और राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू का राजेश ठाकुर ने जताया आभार
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार के योजना विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत जिला हमीरपुर की जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति में दो नए गैर-आधिकारिक सदस्यों को शामिल किया गया है। राजेश ठाकुर (गांव गब्बा, तहसील टौणी देवी, हमीरपुर) और
सुरेश कुमार (गांव बलोंगनी, पंचायत भरमांग, हमीरपुर) इस समिति में शामिल किया गया है।
यह समिति जिला स्तर पर नीति और योजना परिषद के रूप में कार्य करेगी और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और 20-सूत्रीय कार्यक्रमों की निगरानी, समीक्षा तथा मंजूरी देगी। साथ ही, यह समिति जिला स्तर पर विभिन्न विकेंद्रित योजना कार्यक्रमों को अनुमोदित करने का अंतिम अधिकार रखेगी। समिति की बैठक प्रति त्रैमासिक आधार पर होगी।
इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए एक सम्मान की बात है और वह जिला के विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे।
Author: Polkhol News Himachal









