
प्रशासन गांव के द्वार : सीएम सुक्खू की संवेदनशील पहल,
22 दिसंबर को बमसन के उटपुर में लोगों के बीच पहुंचेगा प्रशासन
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने यह साबित कर दिया है कि शासन केवल सचिवालय तक सीमित नहीं, बल्कि सीधे जनता के द्वार तक पहुँचना उसकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशील और जनोन्मुखी सोच का ही परिणाम है कि अब प्रशासन स्वयं गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उप मंडल स्तर पर प्रशासनिक शिविर: जवाबदेही की मिसाल
प्रशासन की ओर से 22 दिसंबर 2025 को हमीरपुर जिला के विकासखंड बमसन के अंतर्गत ग्राम पंचायत उटपुर में “प्रशासन गांव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उपमंडल स्तर के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और जनता की शिकायतों, मांगों व समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाएगा।
सभी विभाग एक मंच पर, जनता को राहत
लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, कृषि, उद्यान, पशुपालन, परिवहन, सहकारिता, उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन, पुलिस , राजस्व , उपमादलीय अधिकारी, बीडीओ, तहसीलदार, सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर संभव हो सकेगा।
दूरदराज पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ
उटपुर के साथ-साथ ककडू, , भटेड़, लग कडियार, पुरली, चारियां,दी धार सहित आसपास की पंचायतों के लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें।
जनता-सरकार का मजबूत संवाद
यह पहल न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाती है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करती है। मुख्यमंत्री सुक्खू की यह नीति स्पष्ट संदेश देती है कि सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं आगे बढ़कर पहल कर रही है।
📌 इन्फो बॉक्स
कार्यक्रम: प्रशासन गांव के द्वार
तिथि: 22 दिसंबर 2025
स्थान: ग्राम पंचायत उटपुर, तहसील बमसन
जिला: हमीरपुर (हि.प्र.)
स्तर: उपमंडल
उपस्थित: सभी प्रमुख विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारी
लाभार्थी पंचायतें: उटपुर, कक्कड़, , भटेड़, लग कडियार, पुरली, चारियां, दी धार इत्यादि
उद्देश्य: जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान
Author: Polkhol News Himachal









