best news portal development company in india

ड्यूटी पर देश के लिए अमर हुए आईटीबीपी के कांस्टेबल रमन सिंह

SHARE:

  • ड्यूटी पर देश के लिए अमर हुए आईटीबीपी के कांस्टेबल रमन सिंह

  • कर्तव्य निभाते हुए हृदयाघात से निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

रजनीश शर्मा हमीरपुर

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल रमन सिंह का 18 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था । उस समय वे सराहन, रामपुर में तैनात थे और पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें:महिलाओं को ठगने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : डेजी ठाकुर

कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित जवान रमन सिंह ने सदैव राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा। उनकी अंतिम रस्में शनिवार 20 दिसंबर को उनके पैतृक गांव नाड़ियाना (डाकघर झनियारा), तहसील व जिला हमीरपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुईं। आईटीबीपी के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कांस्टेबल रमन सिंह अपने पीछे माता सुनीता देवी, पत्नी तमन्ना ठाकुर तथा 8 वर्षीय जुड़वां संतान धैर्य और शौर्य को छोड़ गए हैं।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now