
अलर्ट: सलौणी-जलाड़ी सड़क 30 तक बंद, 20 को कुछ क्षेत्रों में बिजली कट
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
बड़सर उपमंडल के अंतर्गत सलौणी-जलाड़ी सड़क के एक हिस्से में अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है। इस कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 30 दिसंबर तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कुढार चौक से जोल सड़क से होकर बदारन, गाहलियां और ब्याड़ तक आवाजाही कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से आठ हाथियों की मौत
कुछ क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
हमीरपुर : विद्युत उपकेंद्र अणु में उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के कार्य के चलते 20 दिसंबर को रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक हमीरपुर, गांधी चौक, प्रताप गली, एनआईटी, फॉरेस्ट कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हीरानगर, कृष्णानगर, खग्गल, नाल्टी, कुठेड़ा और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


Author: Polkhol News Himachal









