best news portal development company in india

सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से आठ हाथियों की मौत

SHARE:

सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से आठ हाथियों की मौत

पोल खोल न्यूज़ डेस्क । असम/ गुवाहाटी 

असम राज्य के होजाई जिले में हुए एक ट्रेन हादसे में पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। हालांकि ट्रेन की टक्कर लगने से आठ हाथियों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के असम के होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हाथियों के एक झुंड के आठ हाथियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच कोच और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: तालाबों से बदलेगी तक़दीर: भोंरज में पुराने जल स्रोत बनेंगे पर्यटन की पहचान, दिम्मी, सम्मू और कंज्याण के तालाबों को नया जीवन, विकास और रोज़गार की नई राह

वहीं, जानकारी देते हुए रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन के साथ यह हादसा तड़के करीब 2.17 बजे हुआ। नगांव के डिविजनल वन अधिकारी सुहास कदम ने बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई इलाके में हुई। कदम और अन्य वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कांपुर सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरी लाइन से डायवर्ट किया गया है। फिलहाल लाइन पर मरम्मत का काम चल रहा है। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सैरांग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now