best news portal development company in india

15 जनवरी को सुजानपुर आएंगे महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, सेना दिवस व ट्रस्ट समारोह में होंगे शामिल

SHARE:

15 जनवरी को सुजानपुर आएंगे महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, सेना दिवस व ट्रस्ट समारोह में होंगे शामिल

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजघराने से जुड़े लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने 15 जनवरी को सुजानपुर आने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वे ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित सेना दिवस समारोह और सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत करेंगे।

 

ये भी पढ़ें: मनरेगा का नाम बदलना गरीब विरोधी सोच का प्रमाण: प्रेम कौशल

राजेंद्र राणा ने कहा कि यह ट्रस्ट और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और प्रेरणा दोनों बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ‘शान-ए-हिमाचल’ और ‘शान-ए-हिंद’ पुरस्कारों से देश-प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now