best news portal development company in india

मैदानों की दमघोंटू धुंध से राहत पाने के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी

SHARE:

मैदानों की दमघोंटू धुंध से राहत पाने के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में दमघोंटू धुंध और प्रदूषण से राहत पाने के लिए सैलानी हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर होटलों की बुकिंग में हाल ही में उछाल आया है। बता दें कि कुल्लू जिला में 60, शिमला में 40 और चायल में 50 फीसदी होटल बुक हैं।

जिला कुल्लू में पर्यटकों की आमद में एक सप्ताह में करीब 40 फीसदी उछाल आया है। मनाली के साथ बंजार के जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण व लाहौल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल के ग्रांफू व शिंकुला दर्रा में बर्फ के दीदार के लिए हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। क्रिसमस से पहले वादियों में रौनक लौट आई है। जिला के होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंच गई है। क्रिसमस में बर्फबारी की उम्मीद में देशभर से सैलानी पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड के बावजूद रोजाना कुल्लू-मनाली 1,700 पर्यटक वाहन आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बारीं और टपरे पंचायतें नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगीं, दोनों पंचायतों ने बनाई टास्क फोर्स

बताते चलें कि वीरवार को कुल्लू-मनाली व लाहौल में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी जलोड़ी दर्रा, सोझा, रघुपुरगढ़, कोकसर तोष, पुलगा, बरशैणी, करसोग व रोहतांग दर्रा पहुंचे। पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से बंजार में हाईवे-305, भुंतर से मणिकर्ण मार्ग के साथ मनाली शहर व लाहौल के कोकसर व ग्रांफू के बीच वाहन रेंगते हुए नजर आए। कई जगह लंबा जाम भी देखने को मिला। पर्यटकों को उमड़ी भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

क्रिसमस और नए साल के जश्न पर जिले में इस बार रिकाॅर्ड सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। मणिकर्ण में पिछले सप्ताह 250 वाहन आ रहे थे जो अब बढ़कर 500 के पार पहुंच गए हैं। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश व ललित कुमार ने कहा कि दिल्ली में एक्यूआई बढ़ने से भी सैलानी कुल्लू-मनाली आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रिश्तेदार तो दूर, बेटा भी हो चिट्टा अपराध में शामिल तो नहीं मिलेगी रियायत: लखनपाल

व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में चायल, कसौली और शिमला के होटलों में एडवांस बुकिंग का सैलाब उमड़ पड़ा है। पर्यटन निगम भी सैलानियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। होटल चायल पैलेस के सहायक महाप्रबंधक विपिन जिस्टू ने बताया कि नववर्ष पर यहां विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मिस्टर व मिस क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

25 दिसंबर को सभी होटलों में केक कटिंग, डीजे और कड़कड़ाती ठंड के बीच बोनफायर की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पहाड़ी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होटलों में एक से बढ़कर एक हिमाचली और अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि क्रिसमस के लिए रोजाना दर्जनों पूछताछ के फोन आ रहे हैं। निचले इलाकों में कोहरे और पहाड़ों पर बढ़ती ठंड को देखते हुए इस बार क्रिसमस तक बर्फबारी की पूरी संभावना है। इसी उम्मीद में बाहरी राज्यों से सैलानी कसौली, सोलन और चायल की वादियों में पहुंचने लगे हैं। होटलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है ताकि मेहमानों का स्वागत भव्य तरीके से हो सके।

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now