
नशे, चिट्टे और आर्थिक तंगी से टूटता समाज, नशा-मुक्त हिमाचल ही एकमात्र रास्ता : प्रोमिला
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
भोरंज की कांग्रेस नेत्री प्रोमिला ने युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए समाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर दिया ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि नशे, विशेषकर चिट्टे के बढ़ते प्रचलन और आर्थिक तंगी के कारण समाज तेजी से विघटित हो रहा है। भोरंज की कांग्रेस नेत्री प्रोमिला ने कहा कि नशा आज केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर रहा है। युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, जो प्रदेश के लिए गंभीर चेतावनी है।
प्रोमिला ने कहा कि युवा नशे की ओर धकेले जा रहे हैं। चिट्टा जैसे घातक नशे ने घर-घर में मातम फैलाया है और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम और व्यापक जन जागरूकता नहीं लाई गई, तो इसके परिणाम और भी भयावह होंगे।
ये भी पढ़ें :Himachal: हिमाचल में पहली बार पटवारियों की राज्य कॉडर पर होगी भर्ती
कांग्रेस नेत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा-मुक्त हिमाचल अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि इस लड़ाई में केवल सरकार ही नहीं, बल्कि माता-पिता, शिक्षक, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों की भागीदारी भी अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ें।
प्रोमिला ने कहा कि नशा-मुक्त हिमाचल केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बचाने का संकल्प है। समाज को एकजुट होकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी, तभी हिमाचल सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेगा ।


Author: Polkhol News Himachal









