best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश : CTU बस से चरस समेत हरियाणा का युवक गिरफ्तार

SHARE:

हिमाचल प्रदेश : CTU बस से चरस समेत हरियाणा का युवक गिरफ्तार

पोल खोल न्यूज़ | मंडी

हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आए दिन नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है। ताजा मामला मंडी जिले के सुंदरनगर पुलिस थाने की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरियाणा के युवक को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक से 547 ग्राम चरस बरामद की गई।

 

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि सुंदरनगर पुलिस थाने की टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी की थी। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही एक सीटीयू बस को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने बस में बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जब पुलिस ने एक युवक के बैग की जांच की तो उसके बैग से 547 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : नशे के हॉटस्पॉट की पहचान शुरू, इतनी पंचायतों में तस्करी की सूचनाओं की गई समीक्षा

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुंघ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान CTU की बस को जांच के लिए रोका गया। युवक को 547 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, आरोपी की पहचान राजू (उम्र 25 साल) निवासी जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी ये चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। इसके साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now