best news portal development company in india

Himachal: बद्दी में वन रक्षक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

SHARE:

Himachal: बद्दी में वन रक्षक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पोल खोल न्यूज़ | सोलन

विजिलेंस ने एक व्यक्ति से रोड क्लीयर करने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए वन रक्षक को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस आरोपी को आज सोलन अदालत में पेश करेगी। वहीं, डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। वन रक्षक मुकेश कुमार को टीम ने उसे पंजैहरा में जाल बिछाकर पकड़ा। मुकेश कुमार लोनिवि की सड़क पर पड़े मलबे को हटाने की शिकायत के निपटारे के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। पंजेहरा बीट के वन रक्षक मुकेश कुमार के पास एक व्यक्ति की शिकायत आई थी कि रोड से मलबा हटा दिया है। व्यक्ति ने यह मलबा बेच दिया है।

वहीं, वन रक्षक उस व्यक्ति पर दबाव बना रहा था कि वह उसे 50 हजार रुपये दे दे, नहीं तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। व्यक्ति से 50 हजार रुपये में मामले को रफा-दफा करने पर सहमति बनी थी। रिश्वत की बार-बार मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजिलेंस थाना बद्दी से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। डीएसपी विजिलेंस प्रतिभा चौहान ने शिकायत के आधार पर टीम के साथ वन रक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हाथ पकड़ा। एसपी एसआईयू वीरेंद्र कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now