best news portal development company in india

HP Govt Rally : सीएम बोले- 2027 में 52 सीटें जीतकर वोल्वो में आएंगे

SHARE:

HP Govt Rally : सीएम बोले- 2027 में 52 सीटें जीतकर वोल्वो में आएंगे

पोल खोल न्यूज़ | मंडी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि आपदा के दो साल बाद 2 हजार करोड़ रुपये केंद्र से मंजूर हुए। केंद्र हमारे हाथ बांधने की कोशिश कर रहा है। हमारी सरकार ने हर आपदा प्रभावित को बसाने का काम किया। हमने आपदा प्रभावितों के लिए नियम और कानून बदले। आपदा प्रभावितों को देश का सबसे अच्छा राहत पैकेज दिया। सुक्खू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुने हुए विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई और कहा गया कि इस सरकार को तो भगवान भी नहीं बचा सकता है। लेकिन प्रदेश की जनता और भगवान के आशीर्वाद से छह सीटें जीतकर कांग्रेस विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई। जयराम ठाकुर ने उनकी ऑल्टो गाड़ी का मजाक उड़ाया। लेकिन 2027 के चुनाव में 52 सीटें जीतकर हम वोल्वो में विधानसभा आएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। जो लोग देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, वे आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब मुख्यमंत्री बना तो तीन चुनाैतियां सामने थीं। भाजपा की पूर्व सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता पर 75 हजार करोड़ का कर्जा छोड़ा। हमारी सरकार को कर्जा चुकाने के लिए कर्जा लेना पड़ रहा है। आपकी तो डबल इंजन की सरकार थी, फिर क्यों इतना कर्जा लेना पड़ा। छठे वेतन आयोग का 10 हजार करोड़ का एरियर भी हमारी सरकार पर छोड़ दिया। हमारे मंत्रिमंडल, प्रदेश की जनता ने कंधे से कंधा मिलकार इस आर्थिक चुनाैति का सामना किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन साल में 10 में से सात गारंटियों को पूरा कर लिया है। राज्य के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। आने वाले दो साल में बाकि सभी गारंटियों को पूरा करेंगे। 4,500 बीघा जमीन पूर्व भाजपा सरकार ने 1.32 करोड़ में दे दी गई। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को रजिस्ट्री शुल्क माफ कर दिया गया। उद्योगपतियों को तीन रुपये प्रति यूनिट पर बिजली दी गई। शराब ठेकों से भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में 450 करोड़ कमाया और हमारी सरकार ने एक साल में इतनी कमाई की। नैतिकता की बात करने वाले भाजपा के लोग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। 2027 में हिमाचल आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा। सुक्खू ने कहा कि आने वाले दो साल में हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदलेंगे, भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now