
OPS को लेकर कानून बनाएंगे, ताकि कोई कर्मचारियों का अधिकार नहीं छीन सके: सीएम
पोल खोल न्यूज़ | मंडी
हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में सरकार इस अवसर पर मंडी के पड्डल मैदान में रैली कर जश्न मना रही है। रैली के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेता मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मंच पर पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों, किसान पद्मश्री नेकराम शर्मा को सम्मानित किया।
तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार की जन संकल्प समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। जनसभा में उपस्थित सभी लोगों ने वंदे मातरम गाया। सरकार की तीन वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने विमोचन किया।
ये भी पढ़ें: Shimla: ट्रिप के नाम पर कॉलेज छात्रों के साथ ₹1.19 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर फंसे छात्र
बीजेपी नेता दिल्ली जाकर हिमाचल के हकों को रोकने में लगे रहते हैं: CM सुक्खू
केंद्र से हमारा बजट रोक दिया जाता है, बजट पर कैप लगा देते हैं, हमारी फॉरेन फंडिग रोकते हैं, हमारा बजट कम कर दिया जाए। इसके पीछे हिमाचल प्रदेश बीजेपी के नेता हैं। जब हमारी सरकार बनी थी तब 75 हजार करोड़ का कर्ज था और 12 हजार करोड़ रुपये कर्मचारियों का बकाया था। पीएम मोदी हिमाचल आए और आपदा के लिए हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। लेकिन हिमाचल बीजेपी के नेता दिल्ली जाते हैं और हिमाचल के हकों को रोकने में लगे रहते हैं। वो नहीं चाहते कि ये राशि हिमाचल आए।
CM सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ओपीएस को रोकने के लिए कहते हैं। वो कहते हैं कि आप ओपीएस खत्म कर दो तो आपका पैसा रिलीज होगा। हमें इसी राज में कानून बनानकर हिमाचल के कर्मचारियों को इसका अधिकार देना है। हमने जो कहा है, उसपर अमलीजामा पहनाना है। ताकि कोई भी हिमाचल के कर्मचारियों से ओपीएस का अधिकार ना छीन सके।


Author: Polkhol News Himachal









