best news portal development company in india

टौणी देवी में जमीनी विवाद पर संवाददाता को भेजा 5 लाख का लीगल नोटिस, अखबार के मालिक विजय चोपड़ा से भी मांगा जबाव 

SHARE:

टौणी देवी में जमीनी विवाद पर संवाददाता को भेजा 5 लाख का लीगल नोटिस, अखबार के मालिक विजय चोपड़ा से भी मांगा जबाव 


रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणी देवी क्षेत्र में मलकीयत भूमि की खुदाई को लेकर प्रकाशित एक समाचार अब विवादों में घिर गया है और कोर्ट  मैटर बन गया है।  क्रिमिनल डिफर्मेशन  की ओर बढ़ती कड़ियां  टौणी देवी पुलिस चौकी तक भी पहुंच चुकी है ।

पंजाब केसरी समाचार पत्र के रिपोर्टर द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट को “झूठा और भ्रामक” बताते हुए  पवन कुमार सोनी ने अपने अधिवक्ता मूल राज शर्मा (जिला अदालत, हमीरपुर) के माध्यम से रिपोर्टर को ₹5 लाख हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि अखबार ने इस बारे खंडन भी प्रकाशित कर दिया लेकिन यही खंडन अब कोर्ट एविडेंस बन गया है।

नोटिस के अनुसार, पवन कुमार सोनी ने टौणी देवी के निकट खसरा नंबर 1158 में अपने निजी प्लॉट की लेवलिंग के लिए स्थानीय ठेकेदार मनजीत सिंह को जेसीबी द्वारा खुदाई कार्य सौंपा था। इसी दौरान रिपोर्टर द्वारा प्रकाशित समाचार में यह उल्लेख किया गया कि “स्थानीय खनन माफिया सरकारी भूमि पर अवैध खुदाई कर रहा है” और रिपोर्ट में संकेत रूप में पवन कुमार का नाम भी जोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें: कानूनी विशेषज्ञों की राय: मानहानि, तथ्य-जांच और पत्रकार की जवाबदेही पर महत्वपूर्ण प्रश्न

नोटिस में कहा गया है कि—

  • संवाददाता ने तथ्यों की जाँच किए बिना समाचार प्रकाशित किया।
  • रिपोर्ट ने पवन कुमार की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई, जिससे वह समाज में अनावश्यक चर्चाओं का विषय बने।
  • खसरा नंबर 1158 “पूरी तरह निजी स्वामित्व” की भूमि है, जिस पर सरकार या किसी अन्य व्यक्ति का कोई दावा नहीं है।
  • शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि संवाददाता “बिना सत्यापन के भ्रामक खबरें प्रकाशित करने की आदत रखता है।”

नोटिस में संवाददाता से 15 दिनों के भीतर ₹5 लाख मुआवजा अदा करने की मांग की गई है, अन्यथा उनके विरुद्ध दीवानी व आपराधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, नोटिस की एक प्रति पंजाब केसरी समाचार पत्र के चेयरमैन-कम-सीईओ विजय चोपड़ा को भी भेजी गई है तथा उनसे मामले की जांच कर संवाददाता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

इस प्रकरण को लेकर स्थानीय क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है। अब आगे रिपोर्टर की प्रतिक्रिया और समाचार पत्र प्रबंधन का रुख क्या रहता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now