
राजपूत महासभा का पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं देने के साथ SC-ST एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

राजपूत महासभा हमीरपुर का एक प्रतिनिधि मंडल नए पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से मिला और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर, प्रदेश आईटी विंग संयोजक सुमित ठाकुर, जिला लीगल सैल संयोजक एडवोकेट दिनेश ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य धर्म सिंह ठाकुर, सुभाष चंदेल और महिंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने देश और प्रदेश में SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि ऐसे मामलों में कार्रवाई से पहले विस्तृत जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से पीड़ित न होना पड़े।
ये भी पढ़ें: प्रतीकात्मक मुद्दों पर संसद में चर्चा कर, जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही मोदी सरकार: गोल्डी
महासभा ने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा सत्र के दौरान नगरोटा और शाहपुर के विधायकों द्वारा एक समुदाय विशेष के आरक्षण में वृद्धि की वकालत करने की निंदा की। महासभा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे मुद्दों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए जो जातिवाद को प्रोत्साहित करते हैं।
राजपूत महासभा का कहना है कि अब देश जातिविहीन समाज और आर्थिक आधार पर आरक्षण चाहता है। जातिगत तुष्टिकरण की राजनीति न तो देशहित में है और न ही समाजहित में।


Author: Polkhol News Himachal









