best news portal development company in india

प्रतीकात्मक मुद्दों पर संसद में चर्चा कर, जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही मोदी सरकार: गोल्डी

SHARE:

प्रतीकात्मक मुद्दों पर संसद में चर्चा कर, जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही मोदी सरकार: गोल्डी

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है तथा सरकार और विपक्ष आमने सामने हैं। संसद में वंदे मातरम पर हो रही चर्चा के बारे में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोल्डी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आज देश की संसद में जो चल रहा है, वह आम जनता की उम्मीदों और समस्याओं के बिल्कुल विपरीत है। ऐसे समय में जब हमारी जनता बेरोज़गारी, महंगाई, प्रदूषण और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, संसद में बहुमूल्य समय ‘वंदे मातरम’ जैसे मुद्दों पर खर्च किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :सिद्धू चौंक बना जाम का जंजाल! बढ़ रहा लोगों का आक्रोश, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की उठी ज़ोरदार मांग

गोल्डी ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह जनता के साथ एक तरह का छल है। जब आम आदमी की रोज़मर्रा की जिंदगी कठिनाइयों से भरी है, तब हमारे प्रतिनिधि उनकी वास्तविक समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय प्रतीकात्मक मुद्दों में समय बर्बाद कर रहे हैं। यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। सुनील कुमार गोल्डी ने आगे कहा कि देश में लाखों युवा बेरोज़गार हैं, किसानों की हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है, महंगाई और भ्रष्टाचार आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं।

इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाना संसद का कर्तव्य है, न कि केवल राष्ट्रगान या प्रतीकात्मक नारे लगाना। उन्होंने मीडिया और जनता से अपील की है कि वे इस असंतुलित और असंवेदनशील राजनीतिक व्यवहार पर ध्यान दें और अपने प्रतिनिधियों से मांग करें कि वे संसद में वास्तविक समस्याओं पर गंभीर और ठोस चर्चा करें।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now