best news portal development company in india

सिद्धू चौंक बना जाम का जंजाल! बढ़ रहा लोगों का आक्रोश, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की उठी ज़ोरदार मांग

SHARE:

सिद्धू चौंक बना जाम का जंजाल! बढ़ रहा लोगों का आक्रोश, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की उठी ज़ोरदार मांग

बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर 

सुजानपुर के सिद्धू चौंक में हर सुबह लगने वाला जाम अब लोगों के लिए रोज़मर्रा की परेशानी बन चुका है। सुबह करीब 8:30 बजे जब सबरी बस स्टैंड से यात्रियों को उठाने के बाद बसें सीधे अपने रूट पर निकल जानी चाहिए, फिर भी कई बसें सिद्धू चौंक पर अनावश्यक रूप से 10 मिनट तक रुक जाती हैं। यह रुकावट न सिर्फ ट्रैफिक को अवरुद्ध करती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले आम लोगों, छात्रों और नौकरी पर जाने वालों को भारी देरी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: टौणी देवी में नाप–नपाई महाभारत : दुकानदार लाइन में, शिकायतकर्ताओं के अपने पुस्तैनी मकान भी अब कटघरे में

चौंक पर ट्रैफिक लाइट नहीं है, उसके बावजूद वाहन और बसें मनमर्जी से रुक कर जाम की स्थिति पैदा कर देती हैं। कई बार यही जाम दुर्घटनाओं का कारण भी बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक दिन की समस्या नहीं, बल्कि रोज़ की मजबूरी बन चुकी है, जिससे लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सिद्धू चौंक पर तुरंत एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी की तैनाती की जाए ताकि ट्रैफिक को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सके।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now