best news portal development company in india

सुजानपुर में शुरू हुआ नए बस स्टैंड का निर्माण: एक वर्ष में मिलेगा आधुनिक परिसर

SHARE:

सुजानपुर में शुरू हुआ नए बस स्टैंड का निर्माण: एक वर्ष में मिलेगा आधुनिक परिसर

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

सुजानपुर के डोली क्षेत्र में नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और खूंटी चलाकर कार्य का शुभारंभ किया।

लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया बस स्टैंड एक वर्ष के भीतर तैयार हो जाएगा। परियोजना की पहली किस्त 3 करोड़ 90 लाख रुपये जारी कर दी गई है।

विधायक कैप्टन रणजीत ने बताया कि नया बस स्टैंड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग वेटिंग एरिया, टिकट व बुकिंग काउंटर, परिचालकों के लिए रात्रि ठहराव सुविधा सहित लगभग आठ दुकानें भी शामिल होंगी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, विभागीय एसडीओ विजय धीमान, ठेकेदार विनय गुप्ता सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: जौड़े अंब पंचायत में टाई बीम में कंक्रीट की जगह ईंट,पत्थर, विभाग बोला—इंजीनियरिंग नहीं, घपला चल रहा था


इन्फो बॉक्स

नया बस स्टैंड—मुख्य तथ्य

  • स्थान: डोली, सुजानपुर
  • परियोजना लागत: लगभग 5 करोड़ रुपये
  • जारी पहली किस्त: 3 करोड़ 90 लाख रुपये
  • निर्माण अवधि: 1 वर्ष
  • मुख्य सुविधाएं:
    • महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग वेटिंग एरिया
    • टिकट व बुकिंग काउंटर
    • परिचालकों के लिए रात्रि ठहराव
    • लगभग 8 दुकानें
  • शुभारंभ: विधायक कैप्टन रणजीत द्वारा भूमि पूजन व खूंटी चलाकर
  • उपस्थित गणमान्य: मनोज ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, विजय धीमान, विनय गुप्ता व स्थानीय लोग

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now