best news portal development company in india

Hamirpur: पुल निर्माण के कारण एक साल के लिए डायवर्ट किया ट्रैफिक

SHARE:

Hamirpur:पुल निर्माण के कारण एक साल के लिए डायवर्ट किया ट्रैफिक

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

हमीरपुर-लंबलू सड़क पर बोहनी के पास नए पुल के निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात को एक साल के लिए डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण कार्य के चलते बोहणी के पास मुख्य सड़क पर यातायात अगले वर्ष 25 नवंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान हमीरपुर से लंबलू की ओर जाने वाले भारी वाहन बोहनी चौक से गांव छेओरीं से होते हुए हरसों-लघवाण सड़क पर बने गुधवीं पुल के पास मुख्य मार्ग तक पहुुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें :दुष्कर्म-यौन शोषण मामले में समझौता अस्वीकार, ऐसा करना आरोपी को इनाम देने जैसा : हाईकोर्ट

इसी प्रकार लंबलू से हमीरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन गसोता मंदिर के गेट से कोहली के रूट से हमीरपुर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा छोटे वाहनों के लिए पुराने गुधवीं पुल के पास ही डायवर्जन रूट बनाया गया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now