best news portal development company in india

अटल प्रेम सेवा संस्था़ 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाएगी अटल जी का जन्मदिवस

SHARE:

🌟अटल प्रेम सेवा संस्था़ 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाएगी अटल जी का जन्मदिवस

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

अटल प्रेम सेवा संस्था ऊटपुर सेक्टर की बैठक उहल विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विजय बहल ने की।बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस (25 दिसंबर) पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में अटल जी के देशहित में किए गए योगदान और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। बैठक में संस्था द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, सचिव अनिल शर्मा, चेयरमैन कैप्टन हरनाम सिंहसुदेश, विद्याचंद, रमेश, ओंकार, डॉ. प्रेम, बलवीर, विनोद ठाकुर, अतुल प्रकाश सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


📌 इन्फो बॉक्स: अटल सेवा संस्था की बैठक

बिंदु

विवरण

स्थान उहल विश्राम गृह, हमीरपुर
अध्यक्षता विजय बहल, अध्यक्ष
उद्देश्य 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिवस समारोह को अंतिम रूप देना
मुख्य विषय अटल जी के योगदान, संस्था के सामाजिक कार्यों की समीक्षा
उपस्थित लोग सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
प्रमुख नाम वीरेंद्र ठाकुर, अनिल शर्मा, कैप्टन हरनाम सिंह, सुदेश, विद्याचंद, रमेश आदि

 

 

.

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now