best news portal development company in india

सत्य घटना : 7 दिन की कोशिशें, संघर्ष व भूख, मौत के साये से वापसी

SHARE:

 

प्यारी गिलहरी ने दिखाई अदम्य जिजीविषा, इंसान को दे गई बड़ा जीवन–संदेश


आधी भरी बाल्टी में फंसी नन्ही गिलहरी 7 दिन तक संघर्ष करती रही; घर लौटे मालिक ने बचाई जान — घटना ने सिखाया जिम्मेदारी का बड़ा सबक

 


इन्फो बॉक्स

📍 स्थान: बारी मंदिर, हमीरपुर (हिमाचल)
🗓 घटना का क्रम: 2–8 दिसंबर
💡 मुख्य संदेश: छोटे जीव भी अद्भुत साहस और जीवन के प्रति जिद रखते हैं
⚠️ सीख: घर से निकलते समय बाथरूम/बाल्टियों को सुरक्षित रखना जरूरी
😊 परिणाम: गिलहरी की जान बच गई, और इंसान–प्रकृति के बीच नई दोस्ती जन्मी


मार्मिक कहानी

जिंदगी कई बार ऐसे प्रसंगों से रूबरू करवा देती है, जिनकी कल्पना भी हम सपने में नहीं करते। कुछ घटनाएं भले छोटी लगें, पर वे जीने का बड़ा सबक दे जाती हैं। ऐसी ही एक सच्ची घटना मेरे साथ घटी, जिसे साझा करना चाहता हूं।

2 दिसंबर को मैं मुकेरियां–गुरदासपुर रोड स्थित ताया जी के घर भतीजी स्मृति के विवाह की रस्मों में शामिल होने गया था। 2 से 6 दिसंबर तक शादी के सभी शुभ कर्मकांड पूरे करने के बाद 8 दिसंबर की सुबह मैं परिवार सहित वापिस अपने घर — हमीरपुर जिले के बारी मंदिर — पहुंचा।

घर का ताला खोलते ही एक अजीब सी आवाज ने चौंका दिया। यह आवाज बाथरूम में आधी भरी बाल्टी से आ रही थी। ध्यान से देखा तो एक नन्ही गिलहरी पानी से बाहर निकलने की लगातार कोशिश कर रही थी। पता नहीं वह कितने दिनों से वहां फंसी हुई थी — बिना भोजन, बिना पानी, बिना सहारे… लेकिन जीने की इच्छा के सहारे वह संघर्ष करती रही।

गिलहरी की हालत ने मन झकझोर दिया। मैंने तुरंत बाल्टी उठाकर बाहर खुले स्थान में रख दिया। धूप मिलते ही वह धीरे–धीरे संभलने लगी। वह मुझे बार-बार देख रही थी — जैसे जिंदगी बचाने के लिए धन्यवाद कह रही हो। कुछ ही देर में उसने चावल खाना शुरू कर दिया, और अब वह मेरे घर की नई दोस्त बन चुकी है।

इस घटना ने एक सीख भी दी —
अगर बाल्टी उल्टी रखी होती, तो शायद यह मासूम जीव संकट में न फंसता।
छोटी–सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

सुकून इस बात का है कि नन्ही गिलहरी की जान बच गई…
और मुझे जिंदगी से मिला एक नया सबक —
“संवेदनशीलता सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, हर जीव के लिए जरूरी है।”


 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now