
सरकारी भूमि पर सड़क निर्माण में बाधा डालने वाले परिवारों को विभाग का मुंह तोड़ जवाब
संजय ठाकुर | ऊहल
सरकारी भूमि पर प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर रहे कुछ परिवारों को लोक निर्माण विभाग उपमंडल टौणी देवी ने कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। शुक्रवार को विभाग द्वारा सड़क निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण का सीमांकन (Demarcation) राजस्व विभाग बंसल टौणी देवी की टीम की मौजूदगी में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
राजस्व विभाग के नियुक्त फील्ड कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन प्रक्रिया को कानूनी प्रावधानों के अनुसार पूरा किया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण अधिनियम और सभी आवश्यक औपचारिकताओं का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया गया।

ये भी पढ़ें :एचपीयू में अब यूजीसी के मानकों के अनुरूप कर सकेंगे पार्टटाइम पीएचडी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह सड़क स्थानीय निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिन्हें वर्षों से सड़क सुविधा का इंतज़ार था। सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर या अनावश्यक आपत्तियां उठाकर निर्माण को रोकने की कोशिश कर रहे लोगों को विभाग ने साफ कर दिया है कि विकास कार्य में किसी भी तरह का अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों मनजीत सिंह, कप्तान वीरेंद्र कुमार, लक्की ठाकुर बीडीसी, राजेश कुमार, इंस्पेक्टर रमेश चंद, कप्तान धर्म सिंह, रणजीत सिंह, भाग सिंह, पूर्व प्रधान देसराज, मेहर सिंह, जसबीर सिंह, रजनीश कुमार इत्यादि ने सीमांकन पूरा होने पर राहत जताई और उम्मीद व्यक्त की कि अब सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू होगा।


Author: Polkhol News Himachal









