best news portal development company in india

15 साल बाद मिला लापता पूर्व सैनिक: परिवार ने जिला प्रशासन व सरकार से घर लाने की लगाई गुहार

SHARE:

15 साल बाद मिला लापता पूर्व सैनिक: परिवार ने जिला प्रशासन व सरकार से घर लाने की लगाई गुहार

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

गत दिन हमीरपुर जिला की बनाल पंचायत के घरथोली गांव के गुमशुदा व्यक्ति बलदेव सिंह पुत्र सूबेदार किरपा राम ठाकुर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसका वीडियो डालने वालों के साथ राजस्थान में परिवार का संपर्क हो गया है लेकिन इसके पिता अति वृद्ध होने के कारण इसे लाने में असमर्थ हैं परिवार में अन्य कोई पुरुष सदस्य भी इतनी दूर जाने वाला नहीं है बलदेव की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है जोकि भारतीय सेना में तैनात था और परिवार के मुताबिक वो लगभग 15 साल पहले ड्यूटी पर जाते वक्त गोहाटी से लापता हो गया था।

ये भी पढ़ें: हिमकेयर योजना में हुए घोटाले की सरकार विस्तृत जांच करवाएगी : सीएम सुक्खू 

परिवार सूचना मिलने पर प्रसन्न है लेकिन चाहता है कि जिला प्रशासन व सरकार बलदेव को राजस्थान से उसके घर वापिस लाने की व्यवस्था करे ताकि उसे व उसके परिवार को राहत मिले।

राजपूत महासभा हमीरपुर माननीय मुख्यमंत्री महोदय से भी मानवीय आधार पर इस परिवार की मदद करने की मांग करती है। साथ ही महासभा इस मामले पर परिवार की हर संभव सहयोग करेगी । ताकि सालों पहले गुम हुआ बेटा मां बाप को मिल सके।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now