best news portal development company in india

हिमाचल विधानसभा में खुलासा: एचआरटीसी में परिचालक व जेओए-आईटी के सैकड़ों पद खाली

SHARE:

हिमाचल विधानसभा में खुलासा: एचआरटीसी में परिचालक व जेओए-आईटी के सैकड़ों पद खाली

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम में मौजूदा समय में परिचालकों के 452, जेओए-आईटी के 171 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 13 पद खाली चल रहे हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के जवाब में सदन में दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जेओए-आईटी के 171 पदों को अधियाचन तैयार कर भर्ती निदेशालय, शिमला को भेजा जा चुका है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर के 13 पदों को भरने के लिए प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के कार्यालय में भेजा जा चुका है।

वहीं, परिचालकों के 452 पदों के अधिनियम की तैयारी निगम स्तर पर प्रगति पर है। रोस्टर सत्यापन, पद-वार श्रेणी वितरण और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी होते ही अधियाचन चयन प्राधिकरण को शीघ्र प्रेषित कर दिया जाएगा। पोस्ट कोड 1003 पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत विज्ञापित कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती को रद्द करने संबंधी कोई अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है। यह मामला हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के सचिव के पास विचाराधीन है।

ये भी पढ़ें :हिमाचल में 20 जनवरी से पहले होंगे पंचायत चुनाव, 12 दिसंबर तक जारी होगा रोस्टर

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के लिए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार को कोई भी बजट जारी नहीं हुआ है। अगर निकट भविष्य में आएगा तो उसको समान रूप से वितरित किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश जम्वाल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री गोमा ने कहा कि स्कूलों के जो अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश गए थे। उनमें से किसी ने भी खेल विभाग के पास आवेदन नहीं किया है। खिलाड़ी विभाग को अब भी आवेदन करते हैं तो उन्हें सफर का किराया चुकाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लेकर आए हैं। ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ गेम और एशियन गेम्स में हमारे जिन खिलाड़ियों ने हिमाचल का नाम रोशन किया था, उनको करीब 14.70 करोड़ रुपये की राशि शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दी गई। डाइट मनी सभी खिलाड़ियों के लिए बढ़ाई गई है। दैनिक आहार भत्ता 240 रुपये से बढ़ाकर 250 किया गया। राज्य के बाहर जो खिलाड़ी जाते हैं, उनको 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जा रही है। उधर, संजय रतन ने कहा कि ज्वालामुखी क्षेत्र की लड़की ने यूएसए में बाॅक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इसको सम्मान राशि अभी तक नहीं दी गई है। जवाब में मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कोशिश करेंगे कि बाॅक्सिंग को भी सम्मानित करने वाली योजना में शामिल किया जाए।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now