best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के आसार, बारिश और बर्फबारी की संभावना

SHARE:

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के आसार, बारिश और बर्फबारी की संभावना

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

 

हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 24 घंटों में दो डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में दर्ज हुई है। कुकुमसेरी और कल्पा में भी रात का तापमान माइनस में चल रहा है। बिलासपुर और मंडी में कोहरा पड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। वीरवार और शुक्रवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें :कोटखाई में भीषण अग्निकांड, 8 परिवारों के लोग कड़कड़ाती ठंड में बेघर

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर व लाहाैल-स्पीति जिला में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। उधर, मनाली-लेह मार्ग के साथ शिंकुला दर्रा व जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। सामरिक महत्व के इस मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से वाहन चालकों के लिए यात्रा जोखिम भरी बनी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now