best news portal development company in india

कोटखाई में भीषण अग्निकांड, 8 परिवारों के लोग कड़कड़ाती ठंड में बेघर

SHARE:

कोटखाई में भीषण अग्निकांड, 8 परिवारों के लोग कड़कड़ाती ठंड में बेघर

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कोटखाई में भीषण अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है। कोटखाई तहसील के बड़वी गांव में बुधवार दोपहर एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस कोटखाई और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

वहीं, पुलिस के अनुसार, आग प्रकाश सांवत के घर से शुरू हुई, जिसके बाद लकड़ी से बने होने के कारण मकान तेजी से धधकते चले गए। आग कितनी भीषण लगी थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस घटना में आठ परिवारों के लगभग 50 कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में प्रकाश, प्रताप, बलवीर, सुरेश, सीमित भूस्तू, देनी, जोवन, राजेंद्र और ओम के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

दमकल विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 5–5 हजार रुपए की फौरी सहायता प्रदान की गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है।

स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक टीमें आग बुझाने और प्रभावितों की सहायता के कार्य में लगातार जुटे हुए हैं। गांव में आग की इस बड़ी घटना से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

वहीं, एसपी शिमला संजीव गांधी ने घाटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, “कोटखाई में रिहायशी मकान में आग लगी है। आग पर काबू पा किया गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है। आग कैसे लगी और इस अग्निकांड में कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now