best news portal development company in india

एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी; निर्वाचन साक्षरता क्लब चौरी” द्वारा चलाया गया साक्षरता अभियान

SHARE:

एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी; निर्वाचन साक्षरता क्लब चौरी” द्वारा चलाया गया साक्षरता अभियान

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

‘एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी’


व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम, जिसे स्वीप के नाम से जाना जाता है, भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत के चुनाव आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। 2009 से, हम भारत के मतदाताओं को तैयार करने और उन्हें चुनावी प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी ज्ञान से लैस करने की दिशा में काम कर रहे हैं। स्वीप का प्राथमिक लक्ष्य सभी पात्र नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करके और चुनाव के दौरान एक सही निर्णय लेने के लिए भारत में वास्तव में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है।

इसी संदर्भ में मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वीप नोडल ऑफिसर प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पाठशाला में इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक गतिविधियों के साथ जोड़ना और मतदान प्रणाली के प्रति जागरूक करना है । स्थानीय पाठशाला के “निर्वाचन साक्षरता क्लब” के छात्र व छात्राओं द्वारा नोडल ऑफिसर नरेश कुमार प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र ब अन्य अध्यापकों के मार्गदर्शन में पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता ब रैली का आयोजन किया गया ।

रैली को स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य सरिता दुबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l रैली के दौरान मतदाता हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत मतदाताओं के हस्ताक्षर लिए गए और उन्हें आगामी चुनावों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया ।

“अपनी ताकत को पहचान; चलो करें हम सब करें मतदान ।“

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now