best news portal development company in india

4 दिसंबर को धर्मशाला में होगा कांग्रेस कुशासन के खिलाफ विशाल धरना: नरेंदर ठाकुर

SHARE:

4 दिसंबर को धर्मशाला में होगा कांग्रेस कुशासन के खिलाफ विशाल धरना: नरेंदर ठाकुर

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी सुजानपुर मंडल अध्यक्ष बिक्रम राणा व मिडिया प्रभारी नरेंदर ठाकुर ने सयुक्त बयान में कहा की भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक़ता राजिंदर राणा के नेतृत्व में भाजपा सुजानपुर मंडल की बैठक की गई। जिसमें कहा गया कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार में दिन प्रतिदिन गुंडा राज चरम सीमा पर पोहच चुका है कभी मंडी में खुलेआम तेजाब कांड देखने को मिला दूसरी तरफ उना में हुए खनन माफिया में आपसी गोलिकांड ने हिमाचल को दल्हा दिया है। इस गोली कांड में कई लोग घायल हुए है कांग्रेस की सरकार में अपराधीयों के हौसले बुलंद हुए है व गैंग वार चरम सीमा पर पोहच चुका है।

जिला ऊना में हिमाचल की जनता ने साफ देखा कि गोली कांड मे जितने भी लोगो के नाम आये सब कांग्रेस नेता थे व खनन में सम्मिलित थे, ये प्रदेश सरकार के लिए अत्यंत शर्मनाक है कि कांग्रेस सरकार में ऐसे लोगो को सरक्षण दे कर माफिया गुंडाराज का भरण पोषण कांग्रेस नेताओ के सरक्षण में हो रहा है। हिमाचल की जनता आज देख रही है कि युवा बेरोजगारी की राह पर घर बैठे है पिछले कई समय से नई भर्तियां बंद जैसी है, आउटसोर्स पर पिछले दरवाजे से भर्तियां की जा रही है जिससे सीधा सीधा आम प्रदेश के युवा का शोषण हो रहा है।

ये भी पढ़ें:एनएचएम में कार्यरत 627 सीएचओ नहीं हटेंगे, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दी राहत

हिमाचल के पहाड़ी लोग स्नेहशील ईमानदार व निष्ठावन लोग है वह मेहनत से आपने जीवन का भरण पोषण प्रदेश व प्रदेश के बाहर कर रहे है। आज हिमाचल की छवि कांग्रेस राज में धूमिल होती नजर आ रही है, अज्ज सरकारी भवनो की नीलामी की जा रही है, सरकार के सरक्षण में अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है हिमाचल प्रदेश के मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुखु सम्पूर्ण रूप से फेल हो चुके है। चाहे बात क़ानून व्यवस्था की हो या विकास, स्वास्थ्य व्यवस्था की या रोजगार की आज कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। एक तरफ हमीरपुर की सडके टूट चुकी है रोड्स पर इनकी वजह से एक्सीडेंट हो रहे है। बड़े बड़े घड्डे सड़को पर पड़ चुके है कई जगह मिट्टी के साथ इन सडक के घड्डो जो भरा जाता है और अगले दिन वह घड्डे दुर्घटना को निमत्रण मिल जाता है अगर प्रदेश के मुख्य्मंत्री के घर सड़को का ये हाल है तो प्रदेश की बाकी सड़के भगवान भरोसे ही लग रही है। 4 दिसंबर के दिन भाजपा सुजानपुर विशाल काय धरने के निमत आपने बूथों पर बैठके व भाजपा मोर्चे अपनी अपनी रणनीति त्यार कर रहे है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now